PRAKASH KUMAR PANDEY
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. 3 राज्यों की सीमाओं को छूने वाला उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर आज कोरोना के कारण चर्चा में आया. लेकिन इस जिले के साथ बड़ी अजीबो-गरीब इत्तेफाक हुआ.
सहारनपुर के 12 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि 1 पॉजिटिव मामला सहारनपुर में सामने आया है. आप कंफ्यूज़ हो गए न. यही इत्तेफाक है आज सहारनपुर के साथ. सहारनपुर के 12 लोग कोरोना से संक्रमित होकर लखनऊ के बलरामपुर में एक अस्पताल में भर्ती हैं तो सहारनपुर आया हुआ असम का एक नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.सभी क्वॉरेंटाइन है.
सहारनपुर के 12 लोग कोरोना से संक्रमित
दरअसल सहारनपुर में 12 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आग की तरह फैल गई जिसके बाद सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी सामने आए और उन्होंने इस बात का खंडन किया. एसएसपी ने सहारनपुर की जनता को बताया कि यह सच है कि सहारनपुर के 12 लोग कोरोना से पीड़ित हैं लेकिन वह सभी लोग जमात पर गए हुए थे और वहां से सीधे लखनऊ गए थे, जहां उनके लक्षण कोरोना से मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उनको बलरामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने सहारनपुर की जनता से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की और कहा की पैनिक होने की जरूरत नहीं है यहां पर कोई दिक्कत नहीं है.साथ ही साथ एसएसपी ने कोरोनावायरस से पीड़ित 12 लोगों की सूची भी सार्वजनिक की. उन्होंने बताया कि सभी निजामुद्दीन मरकज़ से लखनऊ जमात में गये थे. सभी आइसोलेशन में हैं.
सबसे हैरत की बात यह रही कि एक ही गांव दुधली बुखारा के 11 लोग करोना संक्रमित थे जबकि एक व्यक्ति घोगरेकी गांव का निवासी है. सभी थाना देहात कोतवाली से क्षेत्र के हैं.
सहारनपुर में एक कोरोना पॉजिटिव
वहीं शाम को सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने एक व्यक्ति के कोरोना से पीड़ित होने की बात कही. उन्होंने बताया कि असम निवासी 67 वर्षीय अफिफुद्दीन कोरोना पॉजिटिव मिला है. वह जमात में सहारनपुर आया था. उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान और क्षेत्र जाहिर नहीं की जा सकती. बस आप स्वस्थ रहिए और सुरक्षित रहिए यही जनपद वासियों को सलाह है.
पूरे जनपद में यह चर्चा है कि सहारनपुर के दो मामले, दोनों अलग, एक में जो पीड़ित है वह सहारनपुर का नहीं है और जो जमाती बाहर गए सभी सहारनपुर के हैं.



Add Comment