Rajan Sharma/ Dr. Amit sen
Saharanpur/ Uttar Pradesh. कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश को 3 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया है. यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि जनता को पूरी तरह से घरों में रखा जा सके और कोरोना को मत दी जा सके.
पुलिस के तमाम सख्ती के बाद भी लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. इससे नाराज पुलिस जहां लोगों से उठक बैठक करावा रही है, लाठी भी कभी-कभी फटकार रही है. इतना ही नहीं लोगों के हाथ में, ” मैं समाज का दुश्मन हूं” लिखवा कर फोटो खींचकर वायरल भी कर रही है. बावजूद इसके लोग सुधरने को तैयार नहीं है. सहारनपुर के नकुड में आज अजीबो गरीब घटना घटी. एक युवक की टीशर्ट पर कुछ ऐसा लिखा था जिससे पुलिस हैरान रह गई.
थाना नकुड़ कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने जब जनता कर्फ़्यू में इस युवक को अनावश्यक रूप घूमता देखा तो वह देखकर हैरान रह गए. शर्ट पर लिखा हुआ था, “हम नही सुधरेंगे”. थाना कोतवाली प्रभारी में युवक से पूछा कि आप ही बताये की आप कैसे सुधर सकते हैं. पुलिस की सख्ती से घबराए युवक ने पुलिस से माफी मांगी. लेकिन सवाल यह है कि अब ऐसे लोगों को कैसे सुधारा जा सकता है? तो जवाब भी स्पष्ट है कि जब बात प्यार से ना बने तो डंडे को अख्तियार कर लेना चाहिए. पूरा वाक्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

Add Comment