COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

BIG NEWS: लॉक डाउन के बाद भी मास्क के निकलने की अनुमति नहीं, योगी सरकार का ऐलान

लखनऊ. कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. देश से लेकर प्रदेश की सरकारें हर हाल में कोरोना से जंग जीतना चाहती हैं और इसी के लिए नए-नए तरीके आजमाए जा रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने रविवार को अपने घर के आगे दिए जलाने की अपील की है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि बिना मास्क लॉक डाउन समाप्त होने के बाद भी सड़कों पर उतरने की इजाजत नहीं होगी. मास्क की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता को 66 करोड ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध कराएगी. यह मास्क स्पेशल खादी मास्क होंगे.
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि लॉक टाउन के बाद किसी को भी घर से बाहर बिना मांस के निकलने की इजाजत नहीं होगी. सरकार ने मास्क बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. सबसे खास बात यह रहेगी कि गरीबों को मास्क बिल्कुल निशुल्क मिलेगा जबकि संपन्न वर्ग को यह कंट्रोल रेट पर प्राप्त होगा. खादी से बना मास्क प्रदेश सरकार का ब्रांड होगा, वॉशेबल होगा यानी कि इसे वॉश करके आप दोबारा प्रयोग कर सकते हैं.
सरकार ने आधिकारिक रूप से कहा है कि यदि 14 अप्रैल को लॉक डाउन खत्म हो जाता तो भी महामारी अधिनियम के तहत सभी को मास्क का इस्तेमाल करना होगा.