नई दिल्ली. अपने बेबाक बोल के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे अमर सिंह आज फिर चर्चा में हैं. जीवन की जंग लड़ रहे अमर सिंह ने सिंगापुर में इलाज के दौरान एक वीडियो पोस्ट कर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को घेरा है. अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस अमर सिंह के इस वीडियो से खुद निशाने पर आ जाएगी. अमर सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है,”पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कारपोरेट घरानों को अरबों रुपए बांटे, वह सारे रुपए एनपीए हो गए और भारतीय अर्थव्यवस्था को रसातल में ले जाने वाले साबित हुए.” अमर सिंह ने मजबूती के साथ आरोप लगाया है कि खराब अर्थव्यवस्था के लिए केवल और केवल चिदंबरम ही जिम्मेदार हैं मोदी सरकार कहां तक उसकी भरपाई करेगी. आदित्य तिवारी ने अमर सिंह के ट्विटर पर जारी वीडियो को शेयर किया है. ठाकुर अमर सिंह का एक और धमाका शीर्षक की इस वीडियो में अमर सिंह ने कहा है, “कारपोरेट घराने से जुड़े लोग कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री पी चिदंबरम को भारी-भरकम लोन के लिए पटाते थे, इस बात के उनके पास सारे सबूत मौजूद हैं”. अमर सिंह ने दावा किया कि “यदि राहुल गांधी इस बात के सबूत चाहेंगे तो वह सबूत देने को तैयार हैं”. अमर सिंह की यह वीडियो भाजपा के लिए सपोर्ट और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकती है.
VIRAL: जीवन की जंग लड़ रहे अमर सिंह का बड़ा खुलासा, जानिए किस बात के सबूत राहुल गांधी को देना चाहते हैं
1 week ago
733 Views
2 Min Read



Add Comment