सहारनपुर समाचार/ उत्तर प्रदेश. पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई सहारनपुर ने 21000हजार रुपए नगद धनराशि महानगर मेयर संजीव वालिया की उपस्थिति में मनोनीत पार्षद विराट पुरी को क्षेत्र में चल रही दो कम्युनिटी किचन मे भेंट की.
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जय वीर राणा ने कहा कि तमाम व्यापारी समाज एवं आम जनमानस इस संकट की घड़ी में एकजुटता दिखा रहा है. इस समय हम सभी को आपसी तालमेल बनाते हुए शासन प्रशासन का सहयोग करना है. माननीय प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल आज के लिए जो आह्वान किया है रात्रि में 9:00 बजे अपने घरो की लाइट बंद करके मोमबत्ती और दिया जलाना है, भारत को जगमग कर करोना को भारत से भगाना हैं.
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश मंत्री राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भूखा न सोए सबकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने क्षेत्रों में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाए. सहारनपुर मेयर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया और कहा व्यापार मंडल और आम जनमानस सभी इस संकट की घड़ी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इस दौरान जिला महामंत्री आदित्य राठी, जिला उपाध्यक्ष अमित मदान, जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी, युवा जिलाध्यक्ष अमित धींगरा, युवा जिला महामंत्री जोली प्रजापति, युवा जिला कोषाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी, प्रेम सिंगल जी, दुर्गेश चौधरी ,सचिन बत्रा, सोनू बत्रा, आकाश अरोड़ा, वैभव पुरी, संजय कुमार, शिवम राणा ,कार्तिक शर्मा, सरवन राणा ,सहीराम, सीवी चंद, अजय वर्मा, रविंदर तोमर , राम लखन ,भंवर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे .

Add Comment