तबादला सरकारी नौकरी की अभिन्न प्रक्रिया है जिसे आज नही तो कल पूरा होना ही है. लेकिन जब किसी अधिकारी के तबादले की सूचना से आमजन भावुक हो जाये तो समझा जाना चाहिए कि उनकी लोकप्रियता क्या है. देर शाम जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय के तबादले की सूचना से जनपद वासी परेशान दिखाई दिए ऐसे में आने वाले जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से अपेक्षा अधिक होगी.
प्रकाश कुमार पाण्डेय
सहारनपुर. आप माने या न मानें लेकिन देखते ही देखते एक नया और अनोखा रिश्ता जनपद सहारनपुर और सटे हुए जनपद शामली का हो गया है. कुछ ही वर्ष पूर्व बने जनपद शामली से कनेक्शन गहरा गया है. पहले एसपी शामली दिनेश कुमार पी और फिर डीएम शामली अखिलेश कुमार सिंह, दो कुशल अधिकारी और दोनों को शामली के बाद सीधे सहारनपुर. ये एक संयोग हो सकता है लेकिन जनपद सहारनपुर के लिए सकारात्मक है.
एसपी सहारनपुर दिनेश कुमार पी ने सहारनपुर के कप्तान की कमान संभालने के बाद अपनी योग्यता और प्रयास से लोगों का दिल जीता है वहीं सहारनपुर में बतौर जिलाधिकारी आने वाले अखिलेश सिंह से जनपद को बहुत सी उम्मीदें हैं. हालांकि पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जनपद के इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किये, चाहे वो चुनाव हो,सीएए के विरोध पर काबू हो, स्वावच्छता अभियान हो या ओडीएफ जिला का रिकॉर्ड सब में बेहतरीन परफॉर्मेंस, लेकिन तबादला एक प्रक्रिया है जिसको आज नही तो कल होना ही है. ऐसे में आनेवाले जिलाधिकारी से जन अपेक्षा बढ़ गई है.
बतौर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का यह तीसरा महत्वपूर्ण जिला है. मूलतः सुल्तानपुर जिले से सम्बंध रखने वाले अखिलेश सिंह का जन्म 26 जुलाई 1966 को हुआ था. अखिलेश सिंह ने एम ए फिलॉस्फी से अपनी शिक्षापूरी की है.24 सितंबर 2015 में आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली थी. 1 अक्टूबर 1993 को सरकारी सेवा में शामिल हुए. आईएएस अखिलेश सिंह 13 नवंबर 2018 से जनपद शामली के कलेक्टर हैं आज तबादला होने के बाद से सहारनपुर आईएएस अखिलेश सिंह का तीसरा जनपद होगा जिसमें वह बतौर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और कलेक्टर पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले 6 जुलाई 2015 से 18 मई 2017 तक अखिलेश सिंह एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर लखनऊ, 19 मई 2017 से 12 अप्रैल 2018 तक जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, 12 अप्रैल 2018 से 13 नवंबर 2018 तक यूपी अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट एंड डायरेक्टर लोकल बॉडीज उत्तर प्रदेश शासन में बतौर प्रमुख सचिव और वर्तमान में 13 नवंबर 2018 से आज की तिथि यानी 22 फरवरी 2020 तक जिलाधिकारी शामली रहे. आज देर शाम शासनादेश के बाद आईएएस अखिलेश सिंह सहारनपुर जनपद में बतौर जिलाधिकारी तीसरी बार अपनी पारी शुरू करेंगे.
जानिए मुख्यमंत्री की तबादला एक्सप्रेस में किसको कहां भेज गया
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है सरकार ने अपेक्षा की है कि यह बदलाव प्रदेश के विकास में सहायक सिद्ध होगा. इसी के क्रम नीचे अधिकारी गण को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है.
- सहारनपुर के लोकप्रिय जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
- रवींद्र कुमार को कन्नौज जिलाधिकारी से उन्नाव जिलाधिकारी
- सुश्री जसजीत कौर को अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा अपर परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश एड्स कन्ट्रोल से शामली, जिलाधिकारी
- आन्द्रा वामसी को अपर निबंधक (बैकिंग), सहकारिता, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से झांसी जिलाधिकारी
- डॉ रूपेश कुमार को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से प्रतापगढ़ जिलाधिकारी
- भूपेंद्र एस चौधरी को विशेष सचिव, गृह तथा कारगार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी कुशीनगर
- जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा अपर निदेशक, संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ से जिलाधिकारी, बांदा
- राकेश कुमार मिश्रा को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, चीनी एवं गन्ना विकास विभाग तथा निदेशक, गन्ना संस्थान लखनऊ से जिलाधिकारी, कन्नौज
- शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी, झांसी से विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त, चीनी एवं गन्ना विकास विभाग तथा निदेशक, गन्ना संस्थान लखनऊ
- मार्कण्डेय शाही को जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- अनिल कुमार सिंह को जिलाधिकारी, कुशीनगर से विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
- हीरा लाल को जिलाधिकारी, बांदा से अपर प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उप्र, लखनऊ तथा अपर परियोजना निदेशक, उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी
- अखिलेश सिंह को जिलाधिकारी शामली से जिलाधिकारी सहारनपुर.


Add Comment