COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव

EXCLUSIVE :45 नए कोरोना पॉज़िटिव मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में मरीज़ों की संख्या 227 हुई, 27 जिलों में पहुंचा संक्रमण


लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती और स्थानीय प्रशासन की चुस्ती ने कोरोना को लगभग हाशिए पर ला दिया था लेकिन बेहतर सेवाओं और तमाम इंतजामात के बाद तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों ने सरकार की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया. 45 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 227 पहुंच गई है.
गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तैयारियां बेहतर नजर आ रही थीं. लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा था और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा था लेकिन मरकज में शामिल लोगों के यूपी में आने के बाद संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. उत्तर प्रदेश में पिछले 20 घंटे में 45 नए मरीज सामने आए हैं. शनिवार सुबह आगरा में 25, महाराजगंज में 6, नोएडा में पांच, बस्ती में 4 नए केस मिले जबकि देर रात वाराणसी में तीन और बांदा में एक नया केस पॉजिटिव मिला था.

27 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

शनिवार दोपहर तक आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना का संक्रमण उत्तर प्रदेश के छोटे जिलों में भी पहुंच गया है.उत्तर प्रदेश का नोएडा सबसे अधिक 55 केस तो लखीमपुर खीरी में एक केस कोरोना पॉजिटिव है.
जनपद के अनुसार कोरोना पॉज़िटिव मामले
नोएडा- 55 मामले
आगरा- 45 मामले
मेरठ - 25 मामले
सहारनपुर- 13 मामले( एक असम का मिला, और 12 सहारनपुर के लखनऊ में भर्ती)
लखनऊ-10 मामले
गाज़ियाबाद-10 मामले
कानपुर-7 मामले
बरेली-6 मामले
शामली-6 मामले
बस्ती-5 मामले
आजमगढ़-4 मामला,

फिरोजाबाद- 4 मामले
बुलंदशहर- 3 मामले
प्रतापगढ़- 2 मामले
पीलीभीत -2 मामले
वाराणसी -3 मामले,
जौनपुर -1 मामला, बांदा- 1 मामला, बागपत-1 मामला, हापुड़- 1 मामला, गाजीपुर-1 मामला, हरदोई -1 मामला, शाहजहांपुर- 1 मामला, मुरादाबाद- 1 मामला और लखीमपुर खीरी- 1 मामला