नैनीताल: न्याय के मंदिर में न्याय के अधिकारी के साथ न केवल अभद्रता हुई बल्कि धमकी भी दी गयी. न्यायाधीश ने एक वकील के विरुद्ध उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है.
मामला उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित जिला न्यायालय का है जहां द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने एक अधिवक्ता पर जान से मारने की धमकी देना, आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करना और न्यायिक कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है. जज साहब की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने तल्लीताल कोतवाली को शिकायत पत्र देकर जिला एवं सत्र न्यायालय के ही एक अधिवक्ता पर संगीन आरोप लगाए हैं.
न्यायाधीश ने शिकायत में कहा है कि सुबह न्यायिक प्रक्रिया के दौरान एक केस पर सुनवाई चल रही थी, तभी अधिवक्ता भूदेव शर्मा ने न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की.
जब न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह
के ऐसा नहीं करने की सलाह दी इसपर अधिवक्ता ने जान से मारने की धमकी दी और उनके के साथ अभद्रता भी की. तल्लीताल पुलिस ने तहरीर को आधार मानकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. बक़ौल थानाध्यक्ष विजय मेहता अधिवक्ता भूदेव शर्मा के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 228/504/506के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है. घटना मंगलवार की बताई जा रही है.वहीं अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कोई ई दुर्व्यवहार व धमकी नही दी है. जज ही उनकी बात को नही सुुुन रहे थे.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:




Add Comment