आपने सोने से लदी दुल्हन, गहनों से भरी दुल्हन आदि तो खूब सुना और देखा होगा लेकिन इन दिनों आपकी बेचैनी को बढाने वाली एक और खबर है और वह है टमाटर के गहनों वाली दुल्हन. चौंक गए न. दरअसल, यह दुल्हन का मामला पाकिस्तान का है जहां एक महिला ने अपने शादी में टमाटर के गहने पहन लिए. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे विडियो में पाकिस्तान में अपनी शादी पर टमाटर के गहने पहने हुए हैं. आप जानते ही हैं भारत से तल्खी के बाद से ही पाकिस्तान की आर्थिक हालत इन दिनों खस्ता चल रही है. महिला ने अपने देश की इसी स्थिति को बयां करने की कोशिश में टमाटर के गहने पहने हैं. दरअसल, पाकिस्तान में टमाटर की कीमत बढ़कर लगभग 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
अपने इस अनोखे अंदाज से महिला ने खासी सुर्खियां बटोर ली हैं और अभी उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दुल्हन ने शादी में टमाटर और चिलगोजे के गहने पहन रखे हैं. वजह पूछने पर टमाटर और सोने की कीमतों का जिक्र करते हुए उसने बताया कि आजकल सोने की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. टमाटर और
चिलगोजे के हालत भी कुछ ऐसे ही हैं.
पाकिस्तानी टीवी में चल रही खबरों में बताया गया कि दुल्हन ने टमाटर केगहने पहन रखे हैं. टमाटर वाली दुल्हन का यह क्लिप पाकिस्तान में खूब चल रहा है. दुल्हन ने हार, चूड़ियां, मांग-टीका आदि सभी गहने टमाटर के पहन रखे हैं.
दुल्हन ने टीवी पर बताया कि उसके सभी रिश्तेदारों ने उपहार के रूप में उसको टमाटर और चिलगोजे भेजे थे. अपने देश की अर्थव्यवस्था को बयां करते हुए दुल्हन कहती है कि उसको अपने माता-पिता के घर से बतौर उपहार टमाटर से भरे तीन सूटकेस मिले हैं.
वह कहती हैं- माता-पिता जिन्होंने इस मुश्किल समय में अपनी बेटी को टमाटर दिया है, उन्होंने सब कुछ दे दिया है. जब से मेरे माता-पिता ने मुझे टमाटर और चिलगोजे उपहार में दिये, तब से पूरा मोहल्ला खौफ के साये में है.

Add Comment