COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

सहारनपुर में कोरोना पॉज़िटिव जमाती को रखने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी

  • सैनेटाइज कर दुमझेडा गांव को किया गया सील
  • यहां एक जमाती मिला था कोरोना संक्रमित

SANKALP NAIB

चिलकाना/सहारनपुर. चिलकाना के ग्राम दुमझेडा में आसाम से आकर ठहरे एक जमाती की कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को सैनेटाइज कराने के बाद सील कर दिया है. अब उन लोगों का पता लगाया जा रहा है जो इस जमाती के संपर्क में आए हैं.

बता दें कि दिल्ली निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से दुमझेडा आकर रुके आसाम के 11 जमातियों में से 67 वर्षीय एक जमाती की रिपोर्ट शुक्रवार को पॅाजिटिव आई थी.

शुक्रवार की देर रात ही पूरे गांव को सैनेटाइज किया गया. शनिवार की सुबह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनित भटनागर, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, सीओ सदर सी पी शर्मा स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंचे.

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान मौ. आकिल से जानकारी ली. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी से गांव को पुन: सैनेटाइज कर सील कर ग्रामीणों को घरों में रहने की हिदायत की गई. इसके साथ ही उन लोगों का पता लगाया जा रहा है तो कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आए होंगे.

जिलाधिकारी ने कहा कि जमात के लोगों के साथ-साथ उन लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने इन्हे यहां रखा था और जिन्होंने जानकारी होते हुए भी जमात के लोगों के संबंध में सूचना नहीं दी.