सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डाउन है. ग्राहकों का बैंकों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में चिल्काना रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग सेवा केंद्र अपने ग्राहकों की उत्तम सेवा में लगा हुआ है.
न्यू चिल्काना रोड बैंक ऑफ बड़ौदा बैंकिंग सेवा केन्द्र पर लोग रोज़ अपने खाते से पैसे निकालने आ रहे हैं. लॉक डाउन होने के कारण रास्ता बन्द है जिससे वह लोग बैंक नहीं जा सकते. सेवा केंद्र पर गोले बनाये गए हैं जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन हो रहा है. साेशल डिस्टेंस का पालन करने के कारण दूर दूर तक लाइन लगी है.
बैंक सेवा केंद्र के संचालक अंकुर पाण्डेय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम एक एक कर के सभी के पैसे निकाल रहे है और सभी के हाथ सेनिटाइजर से साफ करा रहे है. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आदेश का पालन करते हुए ग्राहकों को बैंक संबंधी सुविधा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी से साेशल डिस्टेंस का पालन करा रहे हैं साथ ही सभी से घर में रहने की भी अपील की जा रही है.
क्षेत्रीय ग्राहकों ने सेवा केंद्र की प्रशंसा की और कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए सेवा केंद्र की सलाह को फॉलो करेंगे

Add Comment