एक्सक्लूसिव

Good News: उत्तर प्रदेश के इस जिले से राहत की ख़बर, सभी सेंपल नेगेटिव

सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई है. लॉक डाउन के बीच सहारनपुर से लिए गए 10 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं. इसको लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

गौरतलब है कि कोरोना को लेकर सहारनपुर प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. जिला प्रशासन अपनी ओर से इसको रोकने की कोशिश कर रहा है. तरह-तरह की गाइडलाइन रोज जारी की जा रही है. हाल ही में प्रशासन को 10 लोगों की सन्देहजनक स्थिति लगी थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा था. सभी के सैंपल कल लखनऊ भेजे गए थे और सभी को घर में रहने की सलाह दी गई थी. आज रिपोर्ट आने के बाद से जिला चिकित्सालय और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोडी ने इस मामले में जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी व्यक्तियों के सैंपल नेगेटिव आए हैं. यह सहारनपुर के लिए अच्छी खबर है. सीएमओ ने कहा की कोरोना से घबराना नहीं है बल्कि लड़ना है. स्वच्छता के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर इस बीमारी को मात दी जा सकती है. बता दें कि कल कोरोनावायरस को लेकर पांच पुलिसकर्मियों को भी qurentine किया गया था जिनमें से एक पुलिसकर्मी का सैंपल भी इन्हीं 10 लोगों में से भेजा गया था. सभी सैंपल लगे नेगेटिव आए हैं जिसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है.