स्पोर्ट्स खास

बडबोला पाकिस्तान: मान न मान मैं तेरा मेहमान, सीमा के बाद अब पाकिस्तान की खेल में धमकी

नई दिल्ली. पाकिस्तान एक ऐसा नाम बन गया है जो शायद भारतीयों के लिए हास्य से अधिक कुछ नहीं है. अकसर बिना बुलाये मेहमान की तरह बयानबाजी पाकिस्तान का मिजाज बन गया है. सीमा पर ब्यानबाजी के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को धमकी दी है. पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नही आती है तो पाकिस्तानी टीम भारत में होने वाले विश्वकप का हिस्सा नही बनेगी.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन वसीम खान ने धमकी दी है कि अगर भारत एशिया कप खेलने के लिए नहीं आता है तो पाकिस्तान भी 2021 में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने से मना कर देगा. आपको बता दें कि इस साल सितंबर में एशिया कप 2020 का आयोजन पाकिस्तान में होना है और बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी.
दोनो देशों के बीच तनाव को देखते हुए यह माना जा रहा है कि एशिया कप के आयोजन स्थल में बदलाव हो सकता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन वसीम खान ने इन खबरों को खारिज किया है. वसीम ने पाकिस्तानी अखबार डॉन के साथ बातचीत में कहा है कि आयोजन स्थल बदलना पीसीबी या आईसीसी का विशेषाधिकार नहीं है क्योंकि इस पर कोई फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ही ले सकती है.

इसलिए भारत नही होगा तैयार

भारत के पाकिस्तान न जाने के कारण हैं. यदि जानकारों की माने तो एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के लिए मुमकिन नहीं होगी, क्योंकि भारत सुरक्षा कारणों से यहां खेलने के लिए तैयार नहीं होगा. यहां यह उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने पाकिस्तान में नहीं खेलने के अपने फैसले में बदलाव नहीं किया. ऐसे में पाकिस्तान को एशिया कप में मेजबानी के अधिकार से हाथ धोना पड सकता है.
बता दें कि भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. वहीं, पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आखिरी बार 2012 में भारत का दौरा किया था.