सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के रेड जोन में शामिल सहारनपुर में आज सुबह फिर से बुरी खबर आई है. ऐसी खबर जिसने शासन-प्रशासन को हिला कर रख दिया है.
आज सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार 17 नए कंफर्म मामले सामने आए हैं जिनकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस सोढ़ी ने की. सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोरोना संक्रमण जांच की आई रिपोर्ट के अनुसार 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस तरह से जनपद में कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है. उन्होंने कहा तीन लोगों की टेस्ट रिपोर्ट के लिए दोबारा सैंपल भेजा गया है.
ऐतिहासिक शहर देवबंद संकटग्रस्त है और कोरोना पॉइंट के रूप में उभर रहा है. देवबंद से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते जिला प्रशासन ने सभी 25 वार्डों को सील कर दिया है. इसके साथ ही देवबंद भी सील है. देवबंद में लगातार वायरस फैलने का खतरा बढ़ रहा है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:


Add Comment