लखनऊ/सहारनपुर. देश के हर राज्य में लॉक डाउन 2.0 चल रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार लॉक डाउन के हंड्रेड परसेंट पालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे. राज्य में कई स्थानों से लॉक डाउन के पूरी तरह पालन ना करने की सूचना से सरकार ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने 40 जिलों के आला अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर असंतोष जाहिर किया है.
शुक्रवार को जारी अपने पत्र में पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर/लखनऊ, समस्त जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में ग्रह एवं गोपन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने लिखा है
“इस पत्र के साथ संलग्न सूची में प्रदेश के समस्त जनपदों में लॉक डाउन के उपरांत कानून व्यवस्था व कोविड-19 के प्रसार की स्थिति दी गई है. इस सूची में कई जनपदों में लॉक डाउन की स्थिति असंतोषजनक दर्शाई गई है जिससे स्पष्ट है कि उक्त जनपदों में लॉक डाउन का अनुपालन कठोरता से नहीं किया जा रहा है.कृपया इस संबंध में अपने जनपद की स्थिति का अध्ययन करते हुए जनपद से संबंधित टिप्पणी के आधार पर लॉक डाउन का और कठोरता से अनुपालन कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई कराते हुए कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ कराने तथा कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.”
इस पत्र के साथ ही एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने 75 जिलों की विषयवार सूची सभी को भेजी है जिसमें तकरीबन 40 जिले संतोष जनक यानी कि जहां सरकार ने अपनी नाखुशी जाहिर की है जबकि 35 जिलों को संतोषजनक श्रेणी में रखा है.
ऐसे जिले जहां से सरकार संतुष्ट नहीं है
सरकार के असंतोष जनक जिलों में 40 जिले शामिल है.
जिनमें मेरठ, बागपत,हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली,आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं,
मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, लखनऊ, खीरी, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, प्रयागराज, प्रतापगढ़,
वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर आदि जिले शामिल हैं.
जबकि शेष जिलों को संतोषजनक श्रेणी में रखा गया है.

Add Comment