COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

हैल्दी लाइफ

Corona effect: अब कोरोना से लोगों को नई समस्या, निगम की टेली मेडिसिन सर्विस पर लोग बता रहे PROBLEM

  • कोरोना की नकारात्मक खबरें बांट रही हैं तनाव
  • अधिक टीवी देखने से सिर दर्द और आंखों से जाने लगा है पानी
  • नगर निगम की टेली मेडिसिन सर्विस पर सामने आ रहे है ऐसे मामले

Saharanpur. लॉक डाउन पर घर में बैठे हैं रहने के चलते लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन की समस्याएं जन्म ले रही हैं. इतना ही नहीं घर पर अधिक समय बिताने के लिए लगातार टीवी देखने से आंखों की रोशनी और सिर में दर्द की समस्या सामने आई है. लोगों ने नगर निगम के द्वारा चालू की गई टेलीमेडिसिन सर्विस में डॉक्टर को कॉल कर इस तरह की समस्याओं से अवगत कराया है. लोगों ने लगातार नकारात्मक खबर चलने के कारण डिप्रेशन की शिकायत भी डॉक्टर से की है जिस पर डॉक्टरों की टीम ने नेगेटिविटी से बचने की सलाह दी है.

शनिवार व रविवार को सौ से ज्यादा जिन मरीजों ने निगम की टेलीमेडिसिन सर्विस का सहारा लेते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श लिया है उनमें दर्जनों ऐसे मामले सामने आये है. उधर कुछ बुजुर्ग लोग बाहर न घूमने फिरने के कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत महसूस कर रहे हैं.

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि आई एम ए के सहयोग से नगर निगम द्वारा निगम परिसर में स्थापित टेली मेडिसिन सर्विस सेंटर का शनिवार व रविवार को कुल 105 लोगों ने वरिष्ठ चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श लेकर लाभ उठाया. रविवार को 52 मरीजों ने टेली मेडिसन सेंटर पर काॅल किया, जिन्हें निगम के ओपरेटर्स ने आईएमए से संबद्ध नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों को अग्रसारित कर दिया. उन्होंने कहा कि आईएमए के सहयोग से निगम द्वारा संचालित टेली मेडिसिन सर्विस के माध्यम से अब तक ढाई सौ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं.

रविवार को जिन चिकित्सकों ने टेली मेडिसन सर्विस के माध्यम से शहर के लोगों को निशुल्क अपनी सेवाएं दी हैं उनमें उनमें आईएमए अध्यक्ष डाॅ. रजनीश दहूजा के अतिरिक्त डाॅ. महेश चंद्रा, डाॅ. गौरव तेहरी, डाॅ.रजनीश सिंघल, डाॅ. रजनीश दहूजा, डाॅ. गौरव छाबड़ा, डाॅ. संदीप गर्ग, डाॅ. इंद्रा भार्गव, डाॅ. डी के गुप्ता, डाॅ. वी के अग्रवाल, डाॅ. फैसल खां, डाॅ. शरद अग्रवाल, डाॅ. पुनीश सडाना, डाॅ. महेश गोयल, डाॅ. अशोक अग्रवाल, डाॅ. अजय सहगल आदि शामिल रहे. उक्त चिकित्सकों से मरीजों ने माइग्रेन, गले में सूजन, कांधों व कूल्हों तथा जोड़ों में दर्द, त्वचा व मूत्र रोग संबंधी रोगों के अलावा अनेक गर्भवती महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श लिया है. इस सेवा के लिए निगम द्वारा दो हेल्पलाईन नंबर 8477008058 व 8477008057 जारी किये गए हैं. इन नंबरों पर सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक केवल मेडिकल हेल्प के लिए काॅल की जा सकती है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.