PRAKASH KUMAR PANDEY
सहारनपुर. यदि फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर देखते ही आप के भी हाथ मचलने लगते हैं और कुछ भी शेयर करने के लिए फड़कने लगते हैं तो यह खबर आपके काम की है. क्योंकि अब तक कई लोगों को सरकारी घर यानी जेल में पहुंचाने के बाद भी जिला प्रशासन न केवल सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर निगरानी कर रहा है बल्कि बिना शोर-शराबे के कार्यवाही कर रहा है.
देश में कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते लोक डाउन चल रहा है, ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर तथ्यहीन खबरें और संदेश वायरल कर रहे हैं जिसके चलते सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा है. ऐसे लोगों पर जिला प्रशासन नजर बनाए हुए हैं.
इस मामले पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने शासन प्रशासन की मंशा को मीडिया से साझा किया है उन्होंने बताया कि
“इस समय जब से यह महामारी का प्रकोप बढ़ा है लोग तरह-तरह के आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से डाल रहे है. इसकी प्रॉपर निगरानी हमारे द्वारा की जा रही है और इस निगरानी के दौरान जो लोग समाज में विद्वेष फैलाने वाले या अन्य किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. अभी थाना क्षेत्र बेहट, नागल, देवबंद एवं शहर के थानों में ऐसे पोस्ट जिनसे सामाजिक विद्वेष की भावना परिलक्षित होती है उन व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गयी है.”
उन्होंने उन्होंने मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा
“इस आपदा की घड़ी में जो स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार के द्वारा जो निर्देश दिए गए उनका कड़ाई से अनुपालन किया जाए और ऐसा कोई भी पोस्ट ना डाला जाए जिससे किसी की भावना आहत हों.”

Add Comment