- कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है युवा समाजसेवी आकाश पंडित
- लोक डाउन के पहले दिन से नगर के युवा समाजसेवी आकाश पंडित मोर्चा संभाल कर हर वह कार्य कर रहे हैं जिसकी आवश्यकता नगर को महसूस हो रही है, चाहे वह बैंकों का सैनिटाइजेशन हो जरूरतमंदों की मदद हो या फिर कोरोना वारियर्स का सम्मान.
DR AMIT SAIN
छुटमलपुर/सहारनपुर. कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते आम जनजीवन पर बहुत बड़ा फर्क पड़ा है. कहीं भोजन तो कहीं अनाज, हर ओर सरकारी प्रयासों के बाद भी समस्याएं देखी जाती हैं. ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग गरीब तबकों और मजदूरों के लिए मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं. जनपद के छुटमलपुर में आज एक युवा आकाश पंडित की खूब चर्चा है.
चर्चा इसलिए नहीं है कि उन्होंने भोजन कराया है. चर्चा इसलिए है क्योंकि आकाश ने न केवल थाना बल्कि पत्रकारों और चिकित्सकों को पीपीई किट उपलब्ध कराइ है. यानी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. आकाश ना तो विधायक हैं ना सांसद लेकिन उनकी कार्यशैली बिलकुल वैसी ही है. अपने क्षेत्र में जिस चीज की कमी आकाश महसूस करते हैं वह लेकर सामने हाजिर हो जाते हैं.
कोरोनावायरस महामारी से लड़ने में पुलिस प्रशासन तथा पत्रकारों एवं सफाई कर्मियों द्वारा दिन-रात नगर में दी जा रही ड्यूटी पर छुटमलपुर की पुर्व प्रधान मन्जू शर्मा एडवोकेट एवम उनके सुपुत्र युवा समाज सेवी आकाश पँडित द्वारा पी0 पी0 ई किट एवम मास्क, सेनिटाइजर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.
इस अवसर पुर्व प्रधान मन्जू शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौरान संकट की इस घड़ी में पुलिसकर्मी तथा पत्रकार व डाक्टर व सफाई कर्मी अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे में इन सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान जरूरी है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हमें करना चाहिए, ताकि हम सब मिलकर इस बीमारी का मुकाबला कर सके.
इस दौरान युवा समाज सेवी आकाश पँडित ने कहा कि कोरोना संक्रमण से अग्रिम मोर्चे पर लड़ने वाले पुलिस के जवान तथा डॉक्टर एवम पत्रकार व नगर के सफाई कर्मी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि यह लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात नगर की जनता की सुरक्षा एवं सेवा कर रहे हैं.
थाना अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि नगर के लोग लोकडाउन का पालन पूरी तरह से कर रहे हैं. इस दौरान यू0पी0 से सटे उत्तराखंड के मडावर चौकी प्रभारी दीपक लीगवाल एवम उनके स्टाप का फूल मालाओ से स्वागत किया गया. स्थानीय लोगों की ओर से सभी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया.
इस अवसर पर एस एसआई मनोज कुमार, एसआई रघुनाथ, एस आई बाबुराम, कांस्टेबल सचिन, बिजेद्र शर्मा, दीपक, नीरज जैन, शुभम सैनी, नीतिन धीमान, योगेश राणा उर्फ टिकु प्रधान गंगाली, स्वास्थय विभाग से राजकुमारी एवम कमला देवी आशीष शर्मा अक्षय शर्मा उत्तराखंड मंडावर चौकी प्रभारी दीपक लिगंवाल कांस्टेबल सुलतान सिंह विजय चौहान सुशील रावत एवम दीपक सेठ सोनू सोनी राजकुमार डाबर गुलशन गाँधी मुकेश शर्मा राजकुमार बत्रा मोन्टु ढीगडा जीता सेठ आदि मौजूद रहे.



Add Comment