- छुटमलपुर के शर्मा परिवार की अनूठी पहल
- जरूरतमंद लोगों के लिए दिए अपने फोन नंबर और कहां यदि कोई सामने से राशन नहीं लेना चाहता है तो फोन पर सूचित करें फोन करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा
राजन शर्मा/डा अमित सैन
छुटमलपुर/सहारनपुर.कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के चलते भारत सरकार द्वारा पूरे देश में संपूर्ण लोक डाउन होने की स्थिति के कारण बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट है ऐसे में बहुत से समाज सेवी जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं.
जनपद सहारनपुर के ग्राम पंचायत छुटमलपुर में पूर्व प्रधान मंजू शर्मा एडवोकेट उनके पति दीपक शर्मा एवं उनके युवा पुत्र आकाश पंडित दिन रात जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ ही महामारी के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं से भी ग्राम वासियों को निजात दिलाने में अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं. पूरा परिवार अपना भरसक कर रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति लोक डाउन के चलते भूखा ना रहे इसलिए वह ऐसे जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर राशन भिजवा रहे हैं. यदि कोई व्यक्ति किन्ही कारणों से सामने आकर राशन नहीं लेना चाहता है और उसे राशन की जरूरत है तो वह उनके द्वारा दिए गए फोन नंबर पर फोन करके उन्हें सूचित कर सकता है. उसका नाम बिल्कुल गोपनीय रखा जाएगा. वास्तव में संकट की इस घड़ी में शर्मा परिवार उन लोगों के लिए देवदूत का कार्य कर रहा है जिन्हें वास्तव में इस खाद्य सामग्री की आवश्यकता है.
मदद चाहिए तो इन नम्बरों को मिलाइये
- दीपक शर्मा- 9997509294
- मंजू शर्मा एडवोकेट पुर्व प्रधान छुटमलपुर-9837368967
- युवा समाज सेवी आकाश पंडित-9870967113

Add Comment