सहारनपुर. आज शुक्रवार शाम के बाद से मंडी के बंद होने की चर्चा जोरों पर है. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लोग अपने अपने विचार से तर्क दे रहे हैं. लेकिन इस पर जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह ने पूरी तरह से पर्दा हटा दिया है. उन्होंने जानकारी दी है कि मंडी को शिफ्ट किया जाएगा.
कोरोना के प्रभाव के चलते व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गई हैं. शासन और प्रशासन इसको संभालने की पूरी तरह से कोशिशें कर रहा है बावजूद इसके लोगों की लापरवाही के कारण दिन-प्रतिदिन संकट गहराता जा रहा है. 44 कोरोना पॉजिटिव मामले के बाद आज 7 नए मामले सामने आए. जनपद में कुल मिलाकर 51कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं जिसको लेकर न केवल स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन बल्कि आम आदमियों में भी चिंतित हैं. हालांकि जिले के निर्भीक अधिकारी और कर्मचारी लगातार निर्भय रहने की अपील कर रहे हैं.
क्यों बंद रहेगी कल मंडी
कल जिला प्रशासन ने अनाज मंडी समेत कई क्षेत्रों में बंद रखने का प्लान किया है. इसका खुलासा जिलाधिकारी सहारनपुर में एक बयान जारी कर किया है. जिलाधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कि थाना मंडी और थाना कुतुबशेर सील होने के बाद अनाज मंडी के साथ मोरगंज के कुछ इलाके को कैसे मैनेज किया जाएगा? इस सवाल का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कल मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया. आज देर रात तक सर्वे कर मंडी को शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी जिससे नगर में किसी तरह की असुविधा ना हो.
मंडी और मोरगंज बाजार के बारे में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि
“जो हम लोगों का मंडी समिति थाना क्षेत्र है या कुतुबशेर थाना क्षेत्र है, उसमें जितने भी हॉटस्पॉट हैं, उसके दृष्टिगत जो वहां पर मंडी है, मंडी में जो भी किराना व्यापार है, फल मंडी है, या सब्जी मंडी है प्लस जो जो मोरगंज में राशन का किराना है उसको हम लोगों ने शिफ्टिंग कराने का हमने वहां से निर्णय किया है. कल यह सारी मंडियां, थोक मंडी बंद रहेंगी और हम लोग जो जगह चिन्हित कर रहे हैं, हम लोग रात तक उन जगहों को चिन्हित करके फाइनल करेंगे. कल हम लोग इसकी शिफ्टिंग की पूरी कार्रवाई कराएंगे और परसों से वहां से जो रिटेलर हैं वह सामग्री को प्राप्त करेंगे.”
यह है कारण शिफ्टिंग का
दरअसल केंद्र सरकार के कोरोना वायरस के चलते बनाए गए नियम के अनुसार किसी भी थाना क्षेत्र में 7 या उससे अधिक मरीज मिलने पर 3 किलोमीटर के एरिया को सील करने का प्रावधान है अब प्रशासन इस दिशा में काम कर रहा है. हमने कल ही बताया था की थाना मंडी और कुतुब शेर थाना सील हो सकता है.
बोलवचन की अपील
बोलवचन की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सभी लॉक डाउन का पूरा पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखें, जिला प्रशासन की एक एक बात का पालन करें, पुलिस का और डॉक्टर का सम्मान करें, खुद भी सुरक्षित रहें और सभी को सुरक्षित रहने दें.




Add Comment