सहारनपुर. राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने देश मे आगामी तीन मई तक लॉक डाउन बढ़ाये जाने पर आने वाले 26 अप्रैल को विशाल सनातन समाज के आराध्य भगवान श्री परशुराम की जयन्ती को प्रत्येक ब्राह्मण से अपने-अपने घरों पर ही परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्म उत्सव परिवार सहित मनाने की अपील की है.
रोहित कौशिक ने आज जारी अपनी प्रेसविज्ञप्ति में प्रत्येक सनतनी से अपने-अपने घरों पर “परशुराम पताका” फहराने की अपील की है और कहा कि देशहित में कोई भी सार्वजनिक आयोजन परशुराम जन्म उत्सव पर न करे. उक्त पावन-पवित्र दिवस पर परशुराम जी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प ले और अपने इष्टदेव से कोरोना का सर्वनाश करने की प्रार्थना करे. कौशिक ने कहा कि रात्रि 8:00 बजे सभी अपने घरों पर 5,7, या 9 दिए जलाएं. एवं 5 जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट अवश्य भेजें
देवबन्द नगर अध्यक्ष प्रिंस कौशिक, जिला संगठन मंत्री शुभम वत्स, अभिषेक शर्मा, सावत शर्मा, रमन शर्मा, बसंत भारद्वाज आदि ने भी सभी से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उत्सव मनाने की अपील की.







Add Comment