सहारनपुर. देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है इससे बचने के लिए हम सभी को एकजुट होकर लड़ना है जिससे हम इसको रोना जैसी महामारी से बच सकें इस लड़ाई को हम सब घर में रहकर लड़ेंगे. जमाल साबरी एडवोकेट जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासभा एवं युवा सपा नेता ने इस लड़ाई को लड़ने और जीतने के लिए देश की जनता से अपील की.
जमाल साबरी ने कहा कि हम सभी इस लड़ाई को घर में बैठकर लड़े, ताकि हम सब इस कोरोना जैसी महामारी से बच सकें और हमारा देश जीत सकें. साबरी ने कहा कि इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी प्रशासनिक अधिकारी,सफाई कर्मचारी, पुलिस बल, मीडिया व सुरक्षाकर्मियों का योगदान दिल को छू लेने वाला है. इस विषम परिस्थिति में आपका यह साहस और समझदारी सभी भारतवासियों को प्रेरित करती है. सभी लोग दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इनका सहयोग करें व लॉक डॉउन का पालन करें, घरों में रहे और अपनो को निकलने न दे. घर पर रहें सुरक्षित रहें,अपने पड़ोसी का ख्याल रखें ताकि इस संकट की घड़ी में कोई भी भूखा न रहे.
युवा अधिवक्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि समाज को न्याय दिलाने वाले समाज की ओर ध्यान दे. अधिवक्ताओ का बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होने के बाद अधिवक्ता कोई अन्य कार्य नही कर सकता. आज इस संकट की घड़ी में अधिवक्ता सरकार की ओर देख रहा है. दस साल तक के प्रक्टिस करने वाले अधिवक्ताओ व आर्थिक रूप में कमज़ोर अधिवक्ताओ को सरकार की ओर से आर्थिक मदद व ऐसे अधिवक्ताओ 5000रु प्रति माह की मांग करते है.










Add Comment