दुनिया भर में भय का पर्याय बने कोरोना का पता अब आपकी रसोई से चल जाएगा. आपकी रसोई में मौजूद मसाले आपको बता देंगे कि आपको कोरोना टेस्ट कराना है या नहीं. गरम मसालों के जरिए आप पता कर पाएंगे की दिक्कत सामान्य फ्लू की है या कोरोना की.
तकरीबन 38 देश के वैज्ञानिक इस बात की जानकारी के लिए मेहनत कर रहे हैं कि कोरोना के लक्षण का घर पर ही पता लगाया जा सके. इससे संबंधित सभी सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है जिसका जवाब देकर कोई भी व्यक्ति घर में ही कोविड-19 या फिर आम सर्दी जुकाम के बारे में पता लगा सकता है. भारत के 2 वैज्ञानिक भी इस थ्योरी पर काम कर रहे हैं.
सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट ऑर्गेनाइजेशन सीएसआईओ डॉक्टर रितेश कुमार,डॉक्टर अमोल पी भोंड़ेकर और डॉक्टर रिशम जीत सिंह समेत टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज और आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक इस शोध का हिस्सा है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी सभी प्रश्न से जुड़ी प्रश्नावली भारत में आ जाएगी इसके लिए एथिकल अप्रूवल का इंतजार है. माना जा रहा है कि प्रश्नावली को आरोग्य सेतु एप से जोड़ा जाएगा.
कोरोना संक्रमण को लेकर घर में मौजूद मसाले जैसे हल्दी, जीरा, दालचीनी, सौंफ, इलायची, सरसो, लोंग, कालीमिर्च, मुलेठी आदि को सूंघकर या चखकर लोग अपने शंका को दूर कर पाएंगे कि उन्हें सामान्य फ्लू है या फिर कोरोना का संक्रमण. टेस्ट के बारे में भी इससे घर से ही पता चल जाएगा.
दरअसल कोरोना का संक्रमण भी सर्दी जुकाम की तरह ही होता है लेकिन इसमें मरीज को धीरे-धीरे सांस लेने में तकलीफ होती है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ ही इसके मुख्य लक्षण है. विश्व के बड़े-बड़े वैज्ञानिक और चिकित्सक इसकी दवाई बनाने में लगे हैं लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई प्रगति नहीं हो पाई है.
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India

Add Comment