कस्बा छुटमलपुर मे निकाली गई श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा
आज कस्बा छुटमलपुर के श्री मनकामेशवर महादेव मन्दिर समिति के तत्वधान में सबसे पहले श्री गणेश पुजा अंकित कम्बोज समाजसेवी के द्वारा की गयी।इसके पश्चात श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा का उद्घाटन आयुष्मान हास्पिटल के डा.प्रदीप चौहान ने पुरे विधि विधान से फीता काट कर किया।श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभा यात्रा डाक बंगला फतेहपुर से प्रारम्भ होकर छुटमलपुर के मुख्य मार्गो व तिराहो से गुजरती हुई। रुडकी रोड,बस स्टैण्ड,पंजाबी मार्किट महाराणा प्रताप कॉलोनी, सहारनपुर रोड से होते हुई ज्योति किरण चौक पहुंची जहाँ पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुस्लिम समाज के लोगो ने श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभा यात्रा का स्वागत फुल मालाओ से किया। और फल वितरित किये श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभा यात्रा का स्वागत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर फुल मालाओ से जोर दार स्वागत किया जगह-जगह पर प्रसाद वितरित भी किया गया।भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा मे राधा कृष्ण भगवान शिव शंकर माता रानी एंवम भारत माता और तिरंगे की झाँकियों को लोगो ने खुब पसंद की भक्तिमय संगीतो से छुटमलपुर गूँज उठा भगवान श्रीकृष्ण के भजनो ने लोगो का मन मोह लिया। वही थाना फतेहपुर प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज एस आई राजीव यादव भी अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आये वही मीडिया कर्मी भी अपनी डयुटी करते नजर आये भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा पर लोगो ने पुष्प वर्षा की इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा कस्बा छुटमलपुर के चारो और परिभ्रमण करते हुए श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ इसके बाद प्रसाद वितरित हुआ इस शुभअवसर मौजूद रहे श्री मनकामेश्वर महादेव मन्दिर समिति के सदस्य कस्बे के गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे
✍रिपोर्ट डा अमित सैन
कस्बा छुटमलपुर मे निकाली गई श्री कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा
September 6, 2018
5 Views
2 Min Read




Add Comment