प्रयागराज. बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक अशरफ घर से फरार हैं. अशरफ की गिरफ्तारी मे नाकाम पुलिस को जिला न्यायालय ने कुर्की के आदेश दिए हैं.
दरअसल पूर्व विधायक अशरफ़ पर बसपा विधायक राजू पाल हत्याकाण्ड सहित प्रयागराज के विभिन्न थानों में तीन दर्ज़न से अधिक मामलें दर्ज हैं. अशरफ को ने न्यायालय का अवमानना का दोषी मानकर उसके घर की कुर्की के आदेश जारी किये हैं. यह पहला मौका नहीं है जब अशरफ पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है इससे पहले भी अशरफ पर कई बार कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है.
अशरफ की फरारी के बाद उसपर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया किया है लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी उसको गिरफ्तार करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है. पुलिस ने अशरफ के विरुद्ध फरारी वारंट तमिल करा दिया था अब धूमनगंज थाने में कोर्ट की अवहेलना पर 174a के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया. फरारी से पहले अशरफ पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी. अशरफ बावज़ूद उसके न ही कोर्ट में हाज़िर हुआ औऱ न ही दबिश के दौरान पकड़ में आया. जिसके बाद कोर्ट ने विवेचक क़ी अर्ज़ी पर सुनवाई करते हुए कुर्की करने का आदेश ज़ारी किया है.
लोगों में अशरफ़ को लेकर चर्चा आम है. लोग यह कह रहे हैं कि यह योगीराज का डर है.

Add Comment