COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास • व्यक्ति विशेष

व्यक्ति विशेष: राजकुमार त्यागी- व्यक्तित्व जो बन जाता है मिसाल, ऐसा कर दिया कमाल, देखिए पर्दे के पीछे के हीरो का साक्षात्कार


जीना तो है उसी का जिसने यह राज जाना,

है काम आदमी का औरों के काम आना।

बहुत पहले बने इस गीत को अपने जीवन में साकार कर रहे हैं सहारनपुर के वरिष्ठ समाजसेवी व मंत्रा निधि लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार त्यागी.
पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. लोग भोजन से लेकर राशन तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि सरकार आमजन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इसके बाद भी पर्दे के पीछे कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सामने नहीं आना चाहते लेकिन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं. ऐसे ही एक व्यक्तित्व राजकुमार त्यागी के साथ हमने साक्षात्कार किया. उनके उद्देश्यों को जानने की कोशिश की. कई विषयों पर राजकुमार त्यागी ने बेबाक राय रखी. उन्होंने कहा कि यदि हर सम्पन्न इंसान 5 गरीब लोगों को खाना उपलब्ध कराने का लक्ष्य रख ले तो देश में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा.उन्होंने लोगों से सरकार की राय का पूरी तरह से पालन करने का आह्वान किया.
आपको बता दें कि राजकुमार त्यागी लॉक डाउन के पहले दिन से ही गरीबों और मजदूरों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं. एक सवाल के जवाब में कि लॉक डाउन आगे बढ़ गया है क्या ऐसे में आप आगे भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब तक ईश्वर की इच्छा रहेगी और सहयोग करने की क्षमता रहेगी यह सेवाएं जारी रहेंगी.


राजकुमार त्यागी मंत्रा निधि लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर भी हैं जो एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी है. कंपनी लोगों को ग्रुप में लोन अवेलेबल कराती है. इससे संबंधित एक सवाल के जवाब में राजकुमार त्यागी ने कहा कि 3 माह तक वह किसी से भी कोई भी इंस्टॉलमेंट या ब्याज नहीं लेंगे. यदि कोई सक्षम है,देना चाहता है तो वह दे सकता है, नहीं दे सकता तो उसके लिए कोई बाध्यता नहीं है. उसका कोई भी अतिरिक्त ब्याज ग्राहक को नहीं देना होगा.
राजकुमार त्यागी सोशल एक्टिविटी तो करते हैं लेकिन उसको जाहिर नहीं करते. हमने पर्दे के पीछे ऐसे ही स्टारों को ढूंढने की और उनको आप लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है. आशा है कि ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा सिद्ध होंगे.
समाज के अगले सजग प्रहरी आप हो सकते हैं. हमसे अपनी डिटेल साझा कीजिए.