COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

एक्सक्लूसिव • टॉप न्यूज़

आठ नए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद सहारनपुर में संख्या 20 हुई, सीएमओ ने की पुष्टि

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. आज पूरे दिन में एक कोरोना मरीज के बढ़ने की चर्चा शाम को 9 मरीज की पहचान के रूप में पूरी हुई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाम होते होते 8 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आ गई. कुल मिलाकर सहारनपुर में अब यह संख्या 20 पर पहुंच गई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी ने वीडियो जारी कर बताया कि शनिवार को कोरोना की 9 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
गौरतलब है कि दिन में चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन में रह रहे एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. शाम होते होते जो रिपोर्ट आई उसमें 8 नए मामले सामने आ गए कुल मिलाकर सहारनपुर में अब यह संख्या बढ़कर 20 हो गई है. रिपोर्ट आने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थों की रात में ही मीटिंग बुलाई है. इससे पूर्व चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन को हॉटस्पॉट चिन्हित कर मोहल्ले के 400 मकान पूरी तरह से सील कर दिए गए थे.अभी 100 रिपोर्ट आनी बाकी है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.