COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

हैल्दी लाइफ

Fight against Corona: कोरोना के वार का आयुर्वेद करेगा उपचार! जानिए कैसे


कोरोना के कहर से पूरी दुनिया सहमी हुई है. अभी तक इसके इलाज के लिए कोई दवाई नही बनाई जा सकी है. एतिहात ही इलाज माना जा रहा है. जब तक कोई दवाई ना बन कर सामने आए तब तक करोना के उपचार को लेकर कोई भी पक्ष नहीं रखा जा सकता.
ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो उसे कोरोना का खतरा और लोगों से कम होता है और काफी हद तक रिकवरी में भी सहायक होता है. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद का बड़ा अच्छा महत्व है. बिना किसी नुकसान के आयुर्वेद के जरिए इम्यूनिटी पावर को बढ़ाया जा सकता है.

क्या कहा आयुष मंत्रालय ने

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद में इम्यूनिटी बढ़ाने की शक्ति का समर्थन किया है और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए देश के लोगों को टिप्स बताएं है. स्वास्थ्य के एक्सपर्ट भी ऐसी वस्तुओं के खानपान पर जोर दे रहे हैं जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए जा सके. देश के 16 राज्यों से संपर्क के बाद आयुष मंत्रालय ने आम लोगों के लिए कुछ टिप्स जारी किए हैं. आयुष मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यह टिप्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए है. इसको कोरोना के इलाज के लिए ना माना जाए. आमतौर पर माना जाता है कि यदि इम्यून सिस्टम मजबूत है तो बीमारियां जल्दी अटैक नहीं कर पाती है.

इन वस्तुओं का दैनिक दिनचर्या में प्रयोग बढ़ाएं और लाजवाब रोग प्रतिरोधक क्षमता पाएं

  • हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पिएं. यदि पानी गुनगुना हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
  • 30 मिनट तक प्रतिदिन योगा जरूर करें.
  • खाने में ज्यादा से ज्यादा जीरा, हल्दी, लहसुन, धनिया का प्रयोग करें.
  • चवनप्राश एक अच्छा उपचार है. रोजाना एक चम्मच चवनप्राश जरूर खाएं. डायबिटीज के मरीज भी चवनप्राश का उपयोग कर सकते हैं.
  • दूध की चाय के स्थान पर हर्बल टी का सेवन करें.
  • तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च और अदरक, मुनक्का को उबालकर काढ़ा बनाकर रोज पिएं. इसे मीठा करने के लिए इसमें शहद या गुड़ मिला सकते हैं.
  • रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पिएं.

इन विधियों से होगा अचूक लाभ

  • एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर अच्छे से घुमाएं उसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें.
  • तिल का तेल, नारियल तेल या देसी घी को सुबह नहाने और रात को सोने से पहले नाक के अंदर जरूर डालें.
  • दिन में तीन से चार बार स्टीम यानी की भाप ले सकते हैं. इसमें तुलसी डालकर इसको और उपयोगी बनाया जा सकता है.
  • गले में दिक्कत होने पर रात पाने के लिए लोंग का पाउडर, शहद या चीनी को एक साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार इसका सेवन जरूर कीजिए.

इन सब विधियों को अपनाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है. इम्यून सिस्टम मजबूत होने पर ऐसा माना जा रहा है कि यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत की राह निश्चित करेगा.