पटियाला/ चंडीगढ़. कोरोना को लेकर कर्फ्यू में आज पटियाला में ऐसी घटना हुई जिसने मानवीय संवेदना को तार-तार कर दिया. आमजन की सुरक्षा पर लगी पुलिस को निहंगो ने खुली चुनौती दी.चुनौती ही नहीं दी बल्कि कर्फ्यू पास मांगने पर बिगड़ैल निहंगो ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और एक एएसआई का हाथ काट दिया.साथ ही तीन अन्य पुलिसकर्मियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर जवाबी कार्रवाई की और कई लोगों को गिरफ्तार किया.
दरअसल पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने के पर निहंगो के समूह ने उप निरीक्षक हरजीत सिंह का हाथ तलवार से काट दिया जिसके बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार 11 लोगों में एक व्यक्ति को गोली लगी है. दिन भर सोशल मीडिया पर सहायक उपनिरीक्षक हरजीत सिंह की मदद की मांग चलती रही. एक व्यक्ति कटा हाथ उठाकर अधिकारी को देता है इसके बाद उन्हें एक दुपहिया वाहन से वहां से ले जाया जाता है. इतना ही नहीं निहंगो के हमले में सदर पटियाला के थाना प्रभारी भी घायल हुए हैं. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लॉक डाउन है. थोक बाजार के बाहर बैरियर लगाए गए हैं और प्रवेश केवल कर्फ्यू पास धारियों के लिए ही है. पुलिस ने बताया कि निहंगो (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक एसयूवी वाहन में पहुंचा और मंडी के अधिकारियों ने उन्हें रोकने के लिए कहा. जिसके बाद यह घटना को निहंगो ने अंजाम दिया.
मामले की जानकारी मीडिया के साथ साझा करते हुए पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उनसे कर्फ्यू पास दिखाने को कहा गया लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी बैरिकेड से टकरा दी.इसके बाद समूह के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और पटियाला शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बलवेरा गांव में अपने द्वारा प्रतिबंधित गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब भाग गए. पुलिस ने कहा कि महा निरीक्षक पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में चलाए गए एक अभियान में पुलिस ने गुरुद्वारे से 1 किलोमीटर दूर लोगों की आवाजाही रोक दी और उसे घेर लिया. कई पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्रों में मोर्चा संभाला. इस अभियान में पंजाब पुलिस का विशेष अभियान समूह एसओजी भी शामिल रहा. हालांकि मीडिया को गुरुद्वारे के पास जाने से रोका गया.
पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि तीन पिस्तौल, पेट्रोल बम, तलवारें, चूरा पोस्त की बोरियां और एलपीजी सिलेंडर गुरुद्वारे से बरामद हुए हैं.
निहंगो के इस हमले से पंजाब पुलिस को जो चुनौती मिली पुलिस ने उसका माकूल जवाब दिया.
वहीं दूसरी ओर घायल एएसआई हरजीत सिंह अपना हाथ लेकर चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उप निरीक्षक का कटा हुआ हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया.
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India

Add Comment