COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले में 10 नए कोरोना मरीज़, संख्या हुई 30 और बढ़ने की आशंका, जानिए कप्तान ने क्या कहा

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में रचे बसे सहारनपुर में 10 नए कोरोना के मरीज मिलने के बाद अब यहां मरीजों की संख्या 30 हो गई है. सहारनपुर के सीएमओ बी एस सोढ़ी ने 10 पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि करते हुए बताया कि लखनऊ से जो रिपोर्ट मिली है उसमें 11 मामले पॉजिटिव हैं. एक मामला पुराना है जो मेरठ लैब से भी पॉजिटिव आ चुका है. कहने का मतलब है कि एक मरीज की दो बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 10 नए मामले सामने आए हैं.
अचानक 10 मामले बढ़ने से सहारनपुर का स्वास्थ्य विभाग परेशान है सभी जगहों को जहां मरीज रुके थे उसको सैनिटाइज कराया जा रहा है. साथ ही साथ उन लोगों की भी तलाश पुलिस कर रही है जो इन लोगों से मिले थे सभी को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा.
पूरे मामले पर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश दिनेश कुमार पी ने बताया कि सभी मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है, जरूरत पड़ी तो कॉल डिटेल भी निकलवाया जाएगा. इतना ही नहीं मोबाइल फोन की सीडीआरएस के आधार पर भी इन लोगों के पिछले दिनों रुकने की जगह का पता किया जाएगा. उसके बाद सभी इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की इन लोगों के संपर्क में आए प्रत्येक व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. कप्तान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सहारनपुर के लोग कोरोना के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि खतरे की गंभीरता को समझिए, बेवजह घर से मत निकालिए, लॉक डाउन आपके जीवन को बचाने के लिए है अपने जीवन को बचाने के लिए आप भी गंभीर रहिए.