लखनऊ. लॉक डाउन के बीच आमजन के भोजन और राशन से संबंधित आ रही समस्या को लेकर योगी सरकार लगातार नए-नए विकल्पतलाश रही है और उसपर निर्णय ले रही है. सरकार आमजन की समस्याओं को हल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपने कार्यों को परिणाम दे रही है. इसी क्रम में सरकार ने भूखे और मजबूर लोगों को राहत देने के उद्देश्य से दो नए पोर्टल लॉन्च किए हैं.
सरकार ने लांच किए दो पोर्टल
लोगों के भोजन, राशन और खाना बांटने से लेकर होम डिलीवरी तक की जानकारी के लिए प्रदेश सरकार ने 2 पोर्टल शुरू किए हैं.
पहला पोर्टल अन्नपूर्णा के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि उनके जिले में कहां खाना बांटा जा रहा है.
दूसरे और महत्वपूर्ण पोर्टल सप्लाई मित्र के जरिए लोग किराने की होम डिलीवरी करा सकेंगे.
कैसे काम करेगा?
supplymitra-up.com पर ओटीपी के वेरिफिकेशन के बाद मुख्य पेज खुलेगा जहां पर आपको तीन विकल्प नजर आएंगे.
-पहला विकल्प किराना स्टोर से राशन की होम डिलीवरी के लिए -दूसरा विकल्प बना हुआ खाना बांटने वाले केंद्रों की जानकारी से संबंधित है
-जबकि तीसरा विकल्प राशन की दुकानों के विवरण के बारे में है.
कैसे उठाएं लाभ?
आप पोर्टल के जरिए किराना स्टोर्स की सूचना लेकर फोन करके होम डिलीवरी के लिए राशन का ऑर्डर कर सकते हैं. इतना ही नहीं राशन की होम डिलीवरी अब पोर्टल के जरिए भी होगी.
यह फैसला आमजन के हित में मील का पत्थर माना जा रहा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पोर्टल के जरिए आमजन को भीड़-भाड़ से बचने और अनावश्यक परेशान होने से मुक्ति मिलेगी.

Add Comment