👉उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नकुड़ के कार्यक्रम में बोले डॉक्टर धर्म सिंह सैनी व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
👉आयोजन में व्यापारियों की भारी भीड़ के चलते आयोजन की अपार सफलता पर आयोजकों के चेहरे खिले
केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है यदि व्यापारियों को फिर भी कहीं कोई परेशानी होती है तो उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नकुड़ इकाई के शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि व्यापारी इस राष्ट्र की रीड है व्यापारी के बिना इस देश समाज की कल्पना नहीं की जा सकती उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार व्यापारी के हित में कार्य कर रही है यदि व्यापारी को फिर भी कहीं कोई परेशानी होती है तो उसके समाधान के लिए पूरा पूरा प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि जो कानून बनाए गए हैं वे व्यापारी हित में है यदि फिर भी नए बनाए गए कानूनों से व्यापारी भाइयों को कहीं कोई परेशानी होती है तो कानून में संशोधन कर व्यापारियों की परेशानी को दूर किया जाएगा उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम नगर के श्री राम लीला भवन में आयोजित किया गया था कार्यक्रम की अपार सफलता पर आयोजकों के चेहरे खिले रहे आयोजन बहुत भव्य तरीके से संपन्न हुआ समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई नकुड के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंगल एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज गोयल द्वारा शपथ दिलाई गई नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल नगर महामंत्री इरशाद कुरैशी सुरेंद्र कोरी नगर प्रभारी इरशाद निजामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन कोषाध्यक्ष राजेश जैन राजू नगर संयोजक धारा सिंह कश्यप उपाध्यक्ष संजय गोयल सुनीत कर्णवाल मंत्री विपुल गुप्ता मनोज मित्तल राशिद निजामी संगठन मंत्री ऋषिपाल शर्मा तहसील अध्यक्ष अरशद खान तहसील उपाध्यक्ष सतीश रोहिल्ला शामिल रहे जबकि युवा इकाई के नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा महामंत्री अंकित नामदेव कोषाध्यक्ष नीरज नामदेव उपाध्यक्ष गगन चुघ राजकुमार प्रजापति नरेश धीमान मंत्री गुड्डू पंडित सुंदर जिंदल को शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री विवेक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत बत्रा जिला चैयरमैन राकेश सिंघल सहारनपुर महानगर अध्यक्ष रोहित गई ननौता चेयरमैन प्रतिनिधि अब्बास जैदी ठाकुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम गंगोह व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाला मोलहड़ मल गर्ग पत्रकार रमेश चंद थापा मंडल के जिला उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह काका रामपुर मनिहारान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गोयल सहित गंगोह,अंबेहटा ,रामपुर मनिहारान ,ननौता आदि नगरों के सैंकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर व क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया ,इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मास्टर पवन सिंह राठौर ने की तथा संचालन मंडल के जिला मीडिया प्रभारी राजन शर्मा ने किया
✍रिपोर्ट डा अमित सैन
व्यापारियों के हित मे कार्य कर रही है राज्य सरकार डॉ धर्म सिंह सैनी
October 1, 2018
3 Views
3 Min Read
Add Comment