बोल वचन खास

ट्रैफिक पुलिस ने सिविल पुलिस वाले के साथ ऐसा किया काम, जो बन जायेगा नज़ीर

मुजफ्फरनगर. एसएसपी मुजफ्फरनगर के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में है. ट्रैफ़िक नियंत्रण करने वाली पुलिस ने हेकड़ी दिखाने के लिए वाहनों पर लिखे संकेतों को न केवल मिटा दिया बल्कि सघन चेकिंग अभियान को भी गति पकड़ा दी.
पहले जान लीजिए कि लोग अपना रोब ग़ालिब करने के लिए अपने वाहनों पर नम्बर प्लेट के स्थान पर संकेत लिखते हैं फिर वो संकेत चाहे जातिगत हो, अपना पेशा हो या फ़िर अन्य कोई विषय. अगर आप भी अपनी गाड़ी पर प्रेस, पुलिस, एडवोकेट, शिक्षक या जातिगत कुछ भी लिखते हैं तो अब आप सतर्क हो जाइए और तत्काल ऐसे संकेत को हटवा दीजिए. ऐसे संकेत आपको चालान भुगतने को मजबूर कर सकते हैं. इस संबंध में माननीय न्यायालय का भी आदेश है, लेकिन हिला हवाली के चलते अभियान गति नही पकड़ पा रहा था.
गाड़ियों पर नम्बर प्लेट पर यदि संकेतक हैं तो उनके विरुद्ध चलानी कार्रवाई और अभियान को जैसे ही एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने गति देने के आदेश दिए पुलिस फौरन हरकत में आ गयी. ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई वीर अभिमन्यु ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान छेड़ दिया. सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने हर जगह चेकिंग की और नम्बर प्लेट के स्थान पर सूचक शब्दों पर स्प्रे लगा दिया.
पुलिस की इस कार्रवाई के शिकार हर क्षेत्र के हेकड़ी दिखाने वाले हुए. ऐसी ही एक कार्रवाई वायरल हो रही है जिसमें ट्रैफिक पुलिस का जवान दरोगा जी के बुलेट के आगे लिखे पुलिस के स्थान पर स्प्रे कर रहा है और कप्तान के आदेश का हवाला भी दे रहा है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है.
मुजफ्फरनगर पुलिस ने वाहन चालकों को नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह नाम,पद ,संस्थान का नाम न लिखने की चेतावनी भी दी है.