नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने और देश की छवि को खराब करने की साजिश के बीच दिल्ली पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसकी वीडियो गोलियां चलाते हुए वायरल हुई थी. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों और संशोधन कानून के समर्थकों के के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. उत्तर पूर्व दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा, चांदबाद, समेत कई इलाकों में उपद्रवियों ने पथराव किया घरों दुकानों में वाहनों को आग लगा दी. मामले पर स्थिति पर काबू पाने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया.
इसी बीच एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक शख्स पुलिस वाले पर पिस्टल तानता हुआ नजर आ रहा है. बाद में उसने कई हवाई राउंड फ़ायर भी किए. युवक के हवाई फायर के बाद ही भीड़ उग्र हो गई और हिंसा फैल गई. सोमवार की देर शाम पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है लाल रंग की टी-शर्ट और हाथ में पिस्टल लिए युवक की पहचान पुलिस ने शाहरुख के रूप में की है. वीडियो में जब शाहरुख को पुलिसकर्मी रोकने की कोशिश करता है तो उसने वहां गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि आरोपी शाहरुख ने 8 राउंड गोलियां चलाई. खबर है कि यह शख्स एनटी सीएए ग्रुप का सदस्य है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही दिल्ली पुलिस ने शांति की अपील की है.
(बोलवचन ग्रुप आप सभी से शांति की अपील करता है, देश की शांति आपकी और हमारी जिम्मेदारी है. पुलिस का सहयोग करें)

Add Comment