नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया छोड़ने की बात कहकर भारतीय राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया है. जहां उनके फॉलोअर्स अपने पीएम की इस बात से दुखी हैं वही विरोधी सलाह तो दे रहे हैं लेकिन तंज के साथ.
इसी क्रम में पीएम मोदी के घुर विरोधी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया को छोड़ने के ट्वीट को कोट करके लिखा है, नफरत छोड़िए सोशल मीडिया नहीं. राहुल गांधी ने यह लिखकर विरोधियों को फिर से मौका दे दिया और लगातार ट्रोल होते नजर आ रहे हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चौंकाने वाला ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा कि इस रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब छोड़ने की सोच रहा हूं.आप सभी को आगे जानकारी दूंगा.
पीएम के इस ट्वीट के बाद लोग इसका कारण जानना चाह रहे हैं. पीएम मोदी के ट्विटर पर 53.3 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 4459 7317 और और इंस्टाग्राम पर 35.2 मिलियन फॉलोअर हैं. पीएम के ट्वीट ने उनके शुभचिंतकों को संकट में डाल दिया है. बता दें कि पीएम मोदी अपने ट्वीट और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं.




Add Comment