Noida : अगर आप शिक्षक बनने की चाहत रखते हैं और सीटीईटी यानी केंद्रीय शैक्षिक पात्रता परीक्षा की डेट आप से छूट गई हो, तो यह खबर आपके काम की है. इस पात्रता परीक्षा के लिए आज भर के लिए डेट बढ़ाई गई है. इसलिए अगर आप छूट गए हैं तो फिर जल्दी करें. केंद्रीय शक्षिक पात्रता परीक्षा (सीटीइटी) जुलाई 2020 के लिए होने वाली परीक्षा के पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 फरवरी से दो मार्च 2020 कर दिया गया है.
आवेदन करने के लिए आपको सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब पांच मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक है. हालांकि सीटीईटी की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह परीक्षा 5 जुलाई 2020 को ही देश के 112 शहरों में आयोजित कराई जाएगी. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की होने वाली परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होगी जो पहली और दूसरी पाली में संपन्न होगी.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment