पैन कार्ड धारकों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण खबर है. यदि आपने अपना पैन कार्ड अब तक आधार से लिंक नहीं कराया है तो इसे जल्दी करा लीजिए, क्योंकि अंतिम तिथि नजदीक है. भारत सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी है और अब केवल 28 दिन शेष बचे हैं. इस दौरान यदि आप अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं तो आपको डबल नुकसान उठाना पड़ सकता है. एक तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और दूसरा आप पर ₹10000 का जुर्माना भी लग सकता है.
गौरतलब है कि टैक्स डिपार्टमेंट ने इस संबंध में पहले ही अपने तिथियों की घोषणा कर दी है. बकौल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यदि आधार लिंकिंग का काम 31 मार्च से पहले नहीं होता है तो इनकम टैक्स एक्ट के तहत गंभीर कार्यवाही की जा सकती है. तो जल्दी ही अपना आधार कार्ड अपने पैन कार्ड से लिंक करा लीजिए ताकि एक बड़ी कार्रवाई से आप बच सकें.

Add Comment