एक्सक्लूसिव

Viral: मेरठ निवासी शराफ़त का कार्ड बदल देगा लोगों की सोच, जानिए क्या छपा है कार्ड में

मेरठ/उत्तर प्रदेश. सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शन और हिंसा के बीच एक सुखद खबर सामने आई है. समाज के जिम्मेदार लोग आपसी भाईचारा को कायम करने के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं. ऐसा ही एक प्रयास मेरठ में हुआ है जहां एक मुस्लिम परिवार ने निकाह के कार्ड पर भगवान गणेश की फोटो के साथ चांद मुबारक लिखवाया है. इतना ही नहीं कार्ड पर बांसुरी लिए राधा कृष्ण की फोटो भी है.
देश की राजधानी दिल्ली दंगों के कारण सिसक रही दिल्ली में हिंसा तो खत्म हो गई लेकिन मौत का सिलसिला लगातार जारी है. समाज के जिम्मेदार और बुद्धिजीवी लोग अपने अपने स्तर से गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखकर भाईचारे को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
मेरठ शहर से 40 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के सैदपुर फिरोजपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद शराफत ने भाईचारे को कायम करने के लिए एक नया प्रयास किया है, जिसकी चारों और प्रशंसा हो रही है. मोहम्मद शराफत ने अपनी बेटी के निकाह के लिए छपवा गए कार्ड में चांद मुबारक के साथ भगवान गणेश और राधा कृष्ण जी की फोटो लगाई है. इतना ही नहीं कार्ड पर दो जगह गणेश जी की फोटो छपी है. इस बारे में शराफत कहते हैं कि मेरे देश को किसी की नजर लग गई है. उस नजर से बचाए रखने के लिए यह मेरा एक प्रयास है. गणेश जी की फोटो के ठीक नीचे नूर चश्मी आसमा खातून और नूर चश्म मोहम्मद साकिब का नाम छपा है. जबकि स्वागत करने वाले में लड़की के पिता मोहम्मद शराफत का नाम और पता है. वायरल हो रहे इस कार्ड को विशेष तौर पर हिन्दू मित्रों को बुलाने के लिए छपवा गया है जबकि मुस्लिमों और रिश्तेदारों के लिए अलग कार्ड की व्यवस्था है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.