COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

रुकिये: कहीं आप मेरठ जाने का प्लान तो नही कर रहे हैं, यह ख़बर आपके काम की हो सकती है

  • मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम शुरू होने के चलते कई ट्रेनों रहेंगी 1 से 6 मार्च तक निरस्त
  • कई ट्रेनों का रहेगा रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर: अगर आप सहारनपुर से मेरठ या मेरठ से सहारनपुर ट्रेन से जाने आने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. मेरठ से सहारनपुर के बीच में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनों को जहां रद्द किया गया है,वही कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है. पिछले काफी वर्षों से मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की मांग की जा रही थी. स्थानीय सांसद और राज्य मंत्री के प्रयासों से दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. कुछ काम मुजफ्फरनगर और देवबंद के बीच बाकी है जो अगले छह दिनों (1 से 6 मार्च) में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा, वहीं कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी.
रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नौचंदी एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस चलेंगी. वहीं कुछ ट्रेन सिर्फ मेरठ और कुछ सहारनपुर तक चलेंगी. दिल्ली-अंबाला पैसेजर सहारनपुर तक चलेगी.

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • दिल्ली से सहारनपुर पैसेजर 1 से 6 मार्च तक निरस्त,
  • नई दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी 1 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी.
  • अंबाला से नई दिल्ली इंटरसिटी भी 1से 5 मार्च तक निरस्त
  • कोच्चिवली और मदुरई एक्सप्रेस 2 मार्च को निरस्त रहेगी

इन ट्रेनों का मार्ग रहेगा परिवर्तन

  • नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस 6 मार्च तक वाया शामली चलेगी,
  • उज्जैनी एक्सप्रेस 5 मार्च तक वाया शामली चलेगी.
  • मदुरई एक्सप्रेस 6 मार्च को शामली के रास्ते चलेगी
  • उत्कल एक्सप्रेस को खुर्जा के रास्ते 1 मार्च चलाया जाएगा

गौरतलब है कि आज रविवार यानी 1 से 6 मार्च तक मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच 11 बजे से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम होगा, जिसके चलते रेल प्रशासन ने ये आदेश जारी किए हैं. रेलवे दोहरीकरण मार्ग का डीआरएम ने जायजा भी लिया.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.