पुणे/ महाराष्ट्र. कोरोना से जंग जीतने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन है. बेहद जरूरी काम पर ही घर से निकलने की अनुमति है. लोगों को घर में रखने की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई है. लॉक डाउनलोड फंसे लोगों की मदद हो, राशन पहुंचाना हो या मेडिकल फैसिलिटी के लिए प्रयास, पुलिस विभाग नंबर वन श्रेणी में चल रहा है. लॉक डाउन के पूरी तरह से पालन कराने के लिए पुलिसिया सख्ती की भी तस्वीरें आ रही हैं. हर हाल में पुलिस आमजीवन को बचाने के लिए संघर्षरत है लेकिन कहीं-कहीं पर कुछ पुलिस वालों के कारण पूरे विभाग पर सवाल भी उठ रहे हैं. केवल अपनी दबंगई दिखाने के लिए कुछ पुलिसकर्मी क्रूरता की सीमा लांघ दे रहे हैं.
ऐसा ही एक मामला पुणे से आया है. सोशल मीडिया पर पुणे के मंचर इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस वाले एक युवक को डंडे से पीट रहे हैं. युवक के घर से बाहर निकलने पर पुलिसकर्मी नाराज थे. युवक पुलिसकर्मियों से घर से बाहर निकलने की अपनी मजबूरी की दुहाई देता रहा लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी. बिना कारण जाने वह युवक पर डंडे बरसाते रहे. जानकारी में आया है कि युवक अपने भाई के साथ अपने भूखी मां और पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था अब उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं. (Courtesy)
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India

Add Comment