कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को आज बड़ी सफलता मिली है,. स्वास्थ्य मंत्रालय की उपक्रम कंपनी एचएलएल लाइफ केयर ने कोरोना वायरस की रैपिड एंटीबॉडी किट बनाने में सफलता हासिल कर ली है.
न्यूज़ एजेंसी ए एन आई ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है. ए एन आई के मुताबिक इस किट को एन आइ वी पुणे द्वारा मान्यता मिल चुकी है और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च आईसीएमआर ने इसके इस्तेमाल की अनुमति भी दे दी है . इस किट की खूबी यह है कि मात्र ₹400 में इससे कोरोनावायरस की जांच को किया जा सकेगा.
ऐसे काम करेगी किट
एच एल एल ने जो किट बनाई है उसका नाम मेकश्योर दिया है. मरीज के सीरम, प्लाज्मा या खून को लेकर इस कीट के द्वारा कोरोना वायरस की जांच की जा सकती है. इसका निर्माण मानेसर स्थित इकाई में हुआ है. खास बात यह है कि एचएलएल पहली ऐसी कंपनी है जिसको रैपिड किट के निर्माण की मंजूरी मिली है. कंपनी ने अगले 10 दिन में दो लाख कीट जांच केंद्रों में पहुंचाने का दावा किया है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना का संक्रमण भारत में तेजी से बढ़ा है. तकरीबन 5000 से ज्यादा मामला कोरोना का अब तक सामने आ चुका है. भारत में अभी तक एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. ऐसे में एचएलएल की मेकश्योर भारतीयों के लिए राहत की खबर लेकर आयी है.(साभार )

Add Comment