COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

ट्रेंडिंग न्यूज़

10th, 12th Result 2020: पास तो वही होगें जो पढ़े होंगे, यूपी बोर्ड के आदेश की कॉपी पर शिक्षा विभाग के अध्यक्ष का बयान

लखनऊ. पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे सर्कुलर पर बोर्ड अध्यक्ष का ब्यान आया है. अध्यक्ष ने कहा है कि पास वही होगा जो पढ़ा होगा. बोर्ड अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव ने कहा कि 10th, 12th की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा. यह गलत है कि बिना कॉपी जांच किये सभी को पास कर दिया जाएगा. अध्यक्ष के इस बयान के सभी अटकलों पर रोक लग गई है.

क्या था वायरल सर्कुलर

दरअसल सोशल मीडिया पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा था जिसमें बोर्ड क्लास के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को बिना कॉपी के मूल्यांकन के पास होने की बात कही जा रही थी. सर्कुलर में लिखा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद आने वाली स्थितियों के कारण बोर्ड उन सभी छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है जो कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे. वायरल में यह भी कहा गया है कि उनके प्रमाण पत्र पर केवल उत्तीर्ण लिखा जाएगा. उस पर अंक नहीं लिखे जाएंगे माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यह निर्णय उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सही से ना हो सकने के कारण सभी छात्रों के भविष्य को देखते हुए लिया गया है.

बोर्ड अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव की सफ़ाई

वायरल के बाद उत्तर प्रदेश बोर्ड की अध्यक्ष नीना श्रीवास्तव ने कहा कि जो सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह नकली है और बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट लॉक डाउन खत्म होने के बाद घोषित किया जाएगा.
बता दे कि उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 और 12 की 2020 की बोर्ड परीक्षाएं पूरी हो चुकी है. इन कक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य भी शुरू हो चुका था लेकिन कोरोना के प्रकोप के कारण इसको बीच में ही रोकना पड़ा था. कुछ दिनों पूर्व बोर्ड ने जानकारी दी थी कि परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने में थोड़ा समय लगेगा. जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा मूल्यांकन का कार्य चालू हो जाएगा. ऐसे में आशा जताई जा रही है कि मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.