आगरा/उत्तर प्रदेश. कोरोना के नए केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश में उभरा आगरा शहर कल शाम से चर्चा में है. आगरा में 75 पुलिसकर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए सामूहिक रूप से मुंडन करा लिया. पुलिस के द्वारा रोड पर मार्च निकालने के बाद लोगों ने तस्वीरें खींची और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
दरअसल, आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान, निरीक्षक क्राइम अमित कुमार के साथ नो उपनिरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी एवं 49 आरक्षियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एकमत होकर अपना मुंडन करा लिया. विश्वव्यापी महामारी से निपटने के लिए पुलिस में एकरूपता व एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस ने मुंडन की योजना बनाई.
थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक कर रहे हैं. घरों से ना निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील की जा रही है ताकि पुरजोर तरीके से इस महामारी से लड़ाई लड़ी जा सके. सभी पुलिसकर्मियों ने एक साथ क्षेत्र में गश्त किया जिसके बाद लोगों ने इनकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. बहरहाल पुलिस की यह वायरल तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है.
COVID-19 Live Update
Last update on:
Global Total
Cases
Deaths
Recovered
Active
Total in India

Add Comment