COVID-19 Live Update

Last update on:
Global Total
Cases

Deaths

Recovered

Active

Total in India
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

4 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के कई इलाके सील, किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं: डीएम

सहारनपुर. कोरोना के कहर को रोकना चुनौती बन रहा है. दिल्ली से निकले जमात के लोगों में कोरोना की संभावना अधिक बनी हुई है. यही कारण है कि जमात से जुड़े लोगों पर प्रशासन ने पैनी निगाह और खोज तेज की हुए है.

सहारनपुर में चार जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॅाजिटिव आने के बाद प्रशासन ने शहर के तीन क्षेत्रों को सील कर दिया है. अब सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई है, इसके अलावा 19 लोग ऐसे हैं, जो सहारनपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वह दूसरे शहरों में जाकर पॉजिटिव निकले हैं, और वहीं पर भर्ती है.
जहां ये जमाती गए थे अथवा रुके थे. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दवा और अन्य जरुरी सामान घरों पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि शहर के लोहानी सराय व बकरी वाला चौक को सील कर दिया गया है. कोरोना पॅाजिटिव आए आंध्र प्रदेश के दो जमाती इन क्षेत्रों की पांच-छह मस्जिदों और एक घर में भी गए थे, इसलिए इन क्षेत्रों को टोटल सील कर दिया गया है. इसके साथ ही माहीपुरा से भी एक जमाती पॅाजिटिव मिलने पर उसे भी सील किया गया है.

उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से नौ बजे भी इन क्षेत्रों के लोगों को कोई छूट नहीं मिलेगी. दवा व अन्य सामान घरों में ही पहुंचाया जाएगा. स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर जांच करेंगी. मस्जिदों व क्षेत्र को सैनेटाइज करा दिया गया है. स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर उक्त जमातियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी करेगी. अभी तक ऐसे 34 को क्वारंटाइन कर सैम्पल भेजे गए हैं.

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों को सील करने के साथ ही कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है. सील किए गए क्षेत्रों में किसी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जरूरत की सभी वस्तुएं क्षेत्रों में पहुंचाई जाएंगी लेकिन किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी.