टॉप न्यूज़

उत्तर प्रदेश में फेस मास्क हुआ अनिवार्य, मास्क नहीं है तो इन तरीकों का कीजिए उपयोग

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश सरकार ने आज कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए इसके बचाव और रोकथाम के लिए हर व्यक्ति के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया. फेस मास्क ना पहनने की दशा में सरकार कठोर कार्रवाई करेगी. इसके लिए बकायदा प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आदेश भी जारी किए हैं.

फेस मास्क ना होने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में फेस मास्क ना होने पर एपिडेमिक एक्ट 1897 एवं उत्तर प्रदेश एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 नियमावली 2020 के प्रावधान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर निकलते समय फेस कवर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है . यदि कोई भी व्यक्ति मास्क का प्रयोग नहीं करता है तो उसे विनीयमावली का उल्लंघन माना जाएगा और विधिक कार्यवाही की जाएगी.

आपको कौन से मास्क पहने हैं

मास्क को लेकर भी तरह-तरह की शंकाएं और भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इस बीच सरकार ने गाइडलाइन जारी की है. n95 मास्क का प्रयोग केवल चिकित्सा कर्मियों द्वारा ही किया जाना निर्धारित किया गया है. सरकार ने आम आदमी के लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क के प्रयोग की सलाह दी है.

मास्क ना मिलने पर यह है विकल्प

प्रदेश सरकार ने मास्क न मिलने की दशा में नागरिकों को किसी साफ कपड़े से तीन परतों वाला फेस कवर बनाने की सलाह दी है. सरकार ने कहा है कि फेस कवर को साबुन से सफाई से धोकर फिर से प्रयोग में लाया जा सकता है.

सरकार ने नागरिकों को यह भी कहा है कि फेस कवर यदि उपलब्ध ना हो तो गमछा, रुमाल, दुपट्टा इत्यादि को भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है. सरकार ने कहा है कि फेस कवर मुंह नाक ढकने में प्रयुक्त होने वाला गमछा आदि का प्रयोग बिना साबुन से अच्छी तरह साफ किए न किया जाए. सरकार के द्वारा जारी यह गाइडलाइन कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध