COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

गरीबों और मज़बूरों की निश्वार्थ मदद कर रहे हैं डॉ सोनू,बोले इंसानियत सबसे बड़ा धर्म, लॉक डाउन तक जारी रहेगी सेवा

सरसावा/ सहारनपुर. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है. ऐसे में गरीबों और मजबूरों कि मदद के लिए लोग लगातार सामने आ रहे हैं. नगर निगम और सामाजिक संगठन या फिर नगरपालिका अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं . ऐसे में एक नाम ऐसा भी है जो अपनी पूरी टीम के साथ निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवा में लगे हुए हैं. गरीबों को दो वक्त की रोटी समय से मिल जाए इसके लिए बसपा के विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सोनू कुमार सैनी और उनकी टीम दिन रात सेवा में लगी हुई है. लॉक डाउन शुरू होने से लेकर अब तक डॉक्टर सोनू कुमार सैनी ने प्रतिदिन ढाई सौ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है. डॉक्टर कहते हैं किया ढाई सौ पैकेट जब तक लॉक डाउन चलता रहेगा तब तक वह और उनकी टीम लोगों की सेवा करते रहेंगे.

उन्होंने बताया कि उनके आवास पर योगेश जैन, संदीप सिंघल, लक्ष्मी नारायण शर्मा जी के साथ लोगों को चिन्हित करके उनको भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे. डॉ सैनी कहते हैं की इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता.

इस लिए डॉक्टर सैनी खुद सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं और सभी से अपील कर रहे हैं कि अपने क्षेत्र के मज़बूरों की सहायता के लिए लोग आएं.