सहारनपुर/ उत्तरप्रदेश. कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर सोशल डिस्टेंसिंग का लोग पालन कर रहे हैं. कहीं पर पूरा पालन दिखाई देता है तो कहीं पर सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी होती है.
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आम जनता की सेवा कैसे करनी होती है, यह सीखने की मिसाल है प्रगति विहार का ग्राहक सेवा केंद्र. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जनधन खातों में ₹500 डालने की घोषणा के बाद बैंकों पर और ग्राहक सुविधा केंद्र पर लोग उमड़ पड़े हैं= जहां बैंक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में असफल हो जाते हैं वहीं प्रगति विहार का ग्राहक सेवा केंद्र मिसाल बना हुआ है. यहां एक एक मीटर की दूरी पर लोगों को लाइन में लगाया जाता है. आम जन मानस की सेवा भावना से ओतप्रोत होकर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अंकुर पाण्डेय, मयंक पाण्डेय समेत उनका पूरा परिवार ग्राहकों को सुविधा दिलाने के लिए प्रयासरत है. मौके पर देखने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का बेहतरीन नमूना सामने दिखाई देता है.
इस बारे में पूछने पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मयंक पाण्डेय बताते हैं कि सेवा केंद्र की एंट्री पर ही एक व्यक्ति सबसे पहले ग्राहक के हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराते हैं. उसके बाद ग्राहक के थंब इंप्रेशन के बाद मशीन को पुनः सैनिटाइज किया जाता है. जैसे ही ग्राहक अपना लेनदेन करके वापस जाते हैं तब दरवाजे पर फिर से सैनिटाइजिंग की प्रक्रिया की जाती है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति इस बात का ख्याल रखता है कि कम से कम ग्राहकों के बीच एक मीटर का फासला बना रहे. सेवा केंद्र पर उमड़ी भीड़ को भी हमारे परिवार के लोग नियंत्रित करते हैं. एक सवाल के जवाब में मयंक पाण्डेय ने कहा कि सेवा भाव से ग्राहकों की सेवा में लगे हैं. ग्राहकों के सहयोग पर मयंक ने कहा कि ग्राहकों का पूरा सहयोग उनको मिल रहा है. किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. लोगों को उनका पैसा दिया जा रहा है.
ग्राहक सेवा केंद्र पर मौके पर उपस्थित ग्राहकों ने सेवा केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था सबसे बढ़िया है और हमें सेवा केंद्र से कोई दिक्कत नहीं है.










Add Comment