रामपुर उत्तर प्रदेश. कोरोना के संक्रमण के बढ़ने के बाद से देश एवं प्रदेश में लगातार सख्ती बढ़ाई जा रही है. लॉक डाउन के पालन के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है. देशवासी लॉक डाउन का पालन भी कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस दौर में मस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला रामपुर से सामने आया है. एक युवक ने कंट्रोल रूम को फोन कर चार समोसे ऑर्डर दे दिए. प्रशासन ने तत्काल चार समोसे युवक के पास पहुंचा दिए उसके बाद प्रशासन ने जो उसकी सजा दी.उसके बाद से मस्करी करने वाला मजाक का पात्र बन गया.
रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि एक युवक ने कोरोनावायरस के दौरान लोगों की समस्या दूर करने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में फोन करके चार समोसे का ऑर्डर दिया जिसके बाद उसको चार समोसे भेजे गए. डीएम साहब ने लिखा है कि बेवजह परेशान करने के लिए सामाजिक कार्य के तहत उसी युवक को नाली साफ करने का काम सौंप दिया गया और नाली सफाई भी कराई.
रामपुर के जिलाधिकारी ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है उसमें लिखा है… चार समोसे भिजवा दो, चेतावनी के बाद आखिर भिजवा ना ही पड़ा उसकी अगली लाइन है… अनावश्यक मांगकर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत नाली की साफ-सफाई करवाया गया.
अधिकारी की इस कार्रवाई पर लोगों ने संतोष जाहिर किया है. जहां इसको खूब लाइक मिल रहे हैं वहीं लोग रिट्वीट करके अपनी भावनाओं को भी जिलाधिकारी के साथ साझा कर रहे हैं. लोगों ने युवक को मिली सजा पर जिलाधिकारी की तारीफ भी की है और सलाह भी दी है. बता दें कि आईएएस आंजनेय कुमार सिंह अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.
एक प्रशंसक ने जिलाधिकारी को राजा विक्रमादित्य करार दिया. उन्होंने लिखा कि सर यह रामपुर डीएम की कुर्सी है या यह राजा विक्रमादित्य का सिंहासन कि तुरंत उचित न्याय कर देते हैं. जिलाधिकारी के इस कार्यवाही के बाद उनकी खूब वाहवाही हो रही है.

Add Comment