नजीबाबाद/उत्तर प्रदेश.जानलेवा कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में लागू 24 दिन के लॉकडाउन में कोई गरीब, मजदूर, ठेले वाला, बेवा और यतीम बच्चे भूखा ना सोये इस लिए क्षेत्रीय विधायक नजीबाबाद विधान सभा हाजी तसलीम अहमद व उन के छोटे भाई समाजसेवी हाजी दिलशाद अहमद रात रात भर जाग कर जरूरत के सामान की राशन किट तैयार करा कर नगर के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर उन से मशवरा और जरूरत मंदो की लिस्ट लेकर गरीब, बेसहारा, जरूरत मंदो के घरों तक पहुंचा रहे हैं.
आज इसी सिलसिले में विधायक हाजी तसलीम अहमद साहब ने मुझे शादाब जफर शादाब, विसाल कस्सार, शफात अहमद, फहीम अंसारी, शराफत चौधरी, पन्नू खां, को अपने आवास पर बुलाया और मौहल्ला नवाबपुरा, पाईबाग, महल सराये के गरीब जरूरत मंदो की लिस्ट ली और पहले से मौजूद नामो को तस्दीक किया.
विधायक हाजी तसलीम अहमद ने शहर में तकरीबन अब तक पच्चीस सौ और समाजसेवी हाजी दिलशाद अहमद ने तकरीबन पन्द्रह सौ राशन किटे जरूरत मंदो को दे चुके है जिन में शहर के तमाम जिम्मेदारान हज़रात की मौजूदगी में इस काम को सोशल डिशटेंस बनाने के साथ ही पूरी तरहा से जरूरत मंदो की इज्ज़त आबरु रुसवा ना हो इस का भी पूरा, पूरा ध्यान रखा गया है.वही विधायक जी का कहना है की जब तक लॉकडाउन चलेगा मेरे क्षेत्र का कोई आदमी भूखा नही सोयेगा.. अपने वायदे के अनुसार हाजी तसलीम अहमद विधायक नजीबाबाद द्वारा प्रत्येक मोहल्ले के जरूरतमंद लोगों को राशन किट पहुंचाने का सिलसिला जारी हैं और जारी रहेगा…

Add Comment