हैदराबाद. निजामुद्दीन में शामिल तबलीगी जमात के लोगों के कारण बढ़ रहा कोरोना संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब नया मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है जहां 3 साल से लेकर 17 साल तक के 40 बच्चों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य के विभिन्न कोविड-19 केंद्रों में उपचार के तहत 475 मामलों में से एक यह मामला यह भी है. मामले की जानकारी के बारे में अधिकारियों ने बताया है कि यह सभी बच्चे अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में आए हैं जिन्होंने मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में हिस्सा लिया था. अधिकारियों ने जमातीयों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जमात से वापस आते समय उन लोगों को नहीं पता था कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और अनजाने में यह उन सभी के परिवार में फैलता गया जिनमें यह बच्चे भी शामिल है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा है कि कुल मामलों में 124 महिलाएं शामिल है कुछ मामलों में यह जानकारी मिली है कि परिवार की सभी महिला एक व्यक्ति द्वारा संक्रमित थी जिनमें पत्नियों, माताओं, बेटियों, बहनों, दादी शामिल है. इनमें 36 मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए और बुधवार को 19 नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने प्रतिदिन 4000 कोरोनावायरस टेस्ट करवाने के लिए कहा है. सरकार दो हजार रुपए वित्तीय सहायता भी गरीबों को देगी जो क्वॉरेंटाइन से वापस जा रहे हैं.
हैदराबाद में 25 बच्चों में और कोरोना की पुष्टि हुई है जिनका तेलंगाना की राजधानी के गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ पी श्रवण कुमार ने कहा, उनमें से कुछ हैदराबाद से हैं अन्य विभिन्न जिलों से हैं जिन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया है. हालांकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने इस बात पर संतोष जताया कि कोई भी बच्चा ज्यादा गंभीर नहीं है केवल लक्षण हैं जिनका उपचार किया जा रहा है और जल्द ही सभी को छुट्टी देकर घर वापस भेजा जाएगा.(साभार)
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:







Add Comment